अंकेक्षण और ग्रामसभाओं की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी होंगे नियुक्त
अंकेक्षण और ग्रामसभाओं की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी होंगे नियुक्त
अजमेर। मनरेगा एवं इन्दिरा आवास योजना में कराए गए कामों के सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्रामसभाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने राज्य के सभी जिला परिषद के सीईओ को मनरेगा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अन्तर्गत मनरेगा व ईन्दरा आवास के कराए गए
कार्यों की सामाजिक उपयोगिता एवं इन पर हुए व्यय का सामाजिक अंकेक्षण कराने के लिए शीघ्र ही अधिकारियों की नियुक्ति करने को कहा है। सभी पंचायत समितियों में एक निर्धारित तिथि पर सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित प्रपत्र में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा की सूचना तैयार कर दूसरे दिन जिला परिषद कार्यालय में सीईओ को देंगे।