ग्राम विकास अधिकारी संघ का आंदोलन स्थगितपदोन्नतिः 125 अति. बीडीओ, 3000 वीडीओ को फायदा
ग्राम विकास अधिकारी संघ का आंदोलन स्थगित
पदोन्नतिः 125 अति. बीडीओ, 3000 वीडीओ को फायदा
—-====
जयपुर। राज्य के 125 से अधिक अतिरिक्त विकास अधिकारियों को इस माह पदोन्नति देकर विकास अधिकारी (बीडीओ) बनाया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी संघ की लंबी वार्ता के बाद यह निर्णय किया गया है। इस निर्णय के बाद संघ ने 23 मार्च से चल रहा पदोन्नति नहीं तो काम नहीं आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है।
वार्ता पंचायती राज एवं स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं सचिव जोगाराम के साथ हुई। दो दौर की वार्ता के बाद यह आंदोलन अब 8 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पूर्व आंदोलन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री के निर्देशों पर संसदीय कार्य एवं कानून मंत्री जोगा राम पटेल तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व पंचायती राज विभाग के उच्च
अधिकारियों ने वार्ता कर मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी ने बताया कि वार्ता में ग्राम विकास अधिकारियों के पदोन्नति संबंधी नियमों में संशोधन को प्रशासनिक मंजूरी दी गई एवं ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की लंबित पदोन्नतियों में से लगभग 125 अतिरिक्त विकास अधिकारियो को विकास अधिकारी पद पर इसी माह पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया। ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की विगत 6 वर्षों से लंबित पदोन्नतियां प्रारंभ हो गई है. जिससे लगभग 3000 वीडीओ उच्च प पर पदोन्नत होगे।