वास्तव में आज कड़ेल में सोने का सूरज उगा है ग्रामीणों के बीच चारपाई पर बैठे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, कड़ैल को दीं तीन बड़ी सौगात
वास्तव में आज कड़ेल में सोने का सूरज उगा है ग्रामीणों के बीच चारपाई पर बैठे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, कड़ैल को दीं तीन बड़ी सौगात
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भजन लाल शर्मा ने आज ग्राम पंचायत कड़ैल को गौरवान्वित किया।
आज प्रातः काल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ग्राम पंचायत कड़ैल के आमजनों के साथ चारपाई पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं एवं तत्कालीन निवारण किया। मुख्यमंत्री जी का यह सरल और संवेदनशील अंदाज देखकर समस्त ग्रामवासी भाव-विभोर हो गए।
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कड़ैल को विकास की तीन बड़ी सौगातें दीं:
1. शिक्षा के क्षेत्र में सौगात: नवनिर्मित बालिका विद्यालय की चारदीवारी के लिए 38 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
2. परिवहन सुविधा का विस्तार: ग्रामीणों की मांग पर अजमेर नगर निगम की बसों की सेवा भी आज से प्रारंभ हो गई है। इससे कड़ैल सीधे जिला मुख्यालय अजमेर से जुड़ गया है और विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।
3. स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री जी ने कड़ैल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से कड़ैल सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री जी का यह दौरा कड़ैल के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवशाली क्षण बन गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह जमीन पर बैठकर उनका दुख-दर्द सुना है।
सरपंच
लक्ष्मी कँवर राठौड़
महेन्द्र सिंह मझेवला
ग्राम पंचायत कड़ेल