एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था

एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था
Spread the love

एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था

अजमेर, 13 मई 2026
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर कार्यालय, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अजमेर एवं भारतीय खाद्य निगम (FCI) मंडल कार्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर प्रतिभागी युवाओं को एफ.सी.आई के रेलहेड डिपो का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

भ्रमण के दौरान परिचालन अनुभाग प्रबंधक श्री मोहित जैन द्वारा युवाओं को खाद्यान्न के रेल परिवहन, अनलोडिंग प्रक्रिया, वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। एफ.सी.आई अधिकारियों ने रेल नेटवर्क के माध्यम से खाद्यान्न की समयबद्ध आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में रेल की भूमिका को विस्तार से समझाया।

एफ.सी.आई अजमेर मंडल के मंडल प्रबंधक श्री राकेश कुमार ने कार्यक्रम के पश्चात फीडबैक देते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को खाद्य सुरक्षा प्रणाली एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना द्वारा किए गए समन्वय एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि एफ.सी.आई में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सफल एवं उपयोगी रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने फील्ड गतिविधियों पर आधारित प्रश्नावली (Questionnaire) के उत्तर भी दिए, जिससे उनके सीखने के अनुभव एवं समझ का मूल्यांकन किया गया। इस प्रशिक्षण में माय भारत अजमेर के स्वयंसेवक मीनाक्षी शर्मा, लोकेन्द्र सिसोदिया, पुखराज सोनी, जगदीश यादव, लोकेश कुमार एवं अनीशा रावत ने सहभागिता की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com