अजमेर बनेगा कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र, पुष्कर के ‘वाइल्ड रोज’ रिसोर्ट में होगा 10 दिवसीय चिंतन शिविर

अजमेर बनेगा कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र, पुष्कर के ‘वाइल्ड रोज’ रिसोर्ट में होगा 10 दिवसीय चिंतन शिविर
Spread the love

Rahul Gandhi In Pushkar | अजमेर में 23 मई से 1 जून 2026 तक कांग्रेस का 10 दिवसीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम की मेजबानी अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल द्वारा पुष्कर स्थित उनके निजी रिसोर्ट ‘वाइल्ड रोज’ में की जाएगी। शिविर में राजस्थान और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों सहित करीब 100 पदाधिकारी भाग लेंगे।

इस शिविर में संगठन मजबूती, चुनावी रणनीति, मीडिया समन्वय, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति प्रस्तावित है।

इसके अलावा अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविन्द सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, के.सी. वेणुगोपाल, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सी.पी. जोशी के भी विभिन्न सत्रों में शामिल होने का कार्यक्रम है।

शिविर के दौरान फील्ड विजिट, मनरेगा कार्यस्थलों का निरीक्षण और गांव स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि यह आयोजन कांग्रेस संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा तथा अजमेर का राजनीतिक महत्व राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com