नवनियुक्त उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान ने संभाला पदभार

नवनियुक्त उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान ने संभाला पदभार
Spread the love

नसीराबाद – अनिल लोहरेनसीराबाद के उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव के झुंझुनू तबादले के बाद बाड़मेर से स्थानांतरित होकर आए नवनियुक्त उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान ने मंगलवार को नसीराबाद उपखंड अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान ने उपखंड एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, विकास कार्यों को गति देने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नसीराबाद के गणमान्य नागरिकों ने साफा एवं माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा शुभकामनाएं दीं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com