नवगठित ग्राम पंचायत को मिलेगे ग्राम विकास अधिकारी,3,099 नए पद सृजित

नवगठित ग्राम पंचायत को मिलेगे ग्राम विकास अधिकारी,3,099 नए पद सृजित
Spread the love

नवगठित ग्राम पंचायत को मिलेगे ग्राम विकास अधिकारी,
3,099 नए पद सृजित

राजस्थान प्रदेश की नवगठित ग्राम पंचायतों में प्रत्येक पंचायत पर एक ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती होगी। बड़ी पंचायतों को भी वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी मिलेंगे। दरअसल, राज्य सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के 3,099 नए पद सृजित करने के आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ ही पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 1,250 पदों को वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारियों में क्रमोन्नत किए जाने की मंजूरी दी है। नवसृजित 3,467 ग्राम पंचायतों में एक-एक ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 14,403 ग्राम पंचायतों के लिए 10,554 ग्राम विकास अधिकारी और 750 वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी, यानी कुल 11,304 पद स्वीकृत है।

क्रमोन्नति की मंजूरीः सरकार ने 1,250 ग्राम विकास अधिकारियों के ‘पद क्रमोन्नत कर वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी बनाने की मंजूरी दी है। इसके बाद वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारियों के कुल पद बढ़कर 2,000 हो जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नवसृजित और क्रमोन्नत पदों का कार्यालयवार आवंटन अलग से जारी किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *