पीएम नरेंद्र मोदी 4जून को रिफाईनरी का उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम को प्रदेश की सभी 11255 ग्राम पंचायतों में लाइव टेलीकास्ट अनिवार्य
पीएम नरेंद्र मोदी 4जून को रिफाईनरी का उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम को प्रदेश की सभी 11255 ग्राम पंचायतों में लाइव टेलीकास्ट अनिवार्य
जयपुर | पचपदरा (बालोतरा) में 4 जून को प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन प्रदेश स्तरीय इवेंट बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को प्रदेश की सभी 11255 ग्राम पंचायतों में लाइव टेलीकास्ट अनिवार्य किए जाने की वर्किंग शुरू कर दी गई है। पंचायतों में इसके लिए भीड़ भी जुटाई जाएगी। हर ग्राम पंचायत को इस आयोजन के लिए फंड तक खर्च करने की सरकारी छूट दी जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। कार्यक्रम में सभा स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सूचना केंद्र या पंचायत भवन पर एलईडी स्क्रीन या बड़े टीवी लगाए जाएंगे। जिन पंचायतों में ई-मित्र प्लस मशीनें वर्किंग में हैं, उनका इस्तेमाल भी लाइव स्ट्रीमिंग के लिए होगा।