जिला कलक्टर ने किया केकड़ी नगरपालिका के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया केकड़ी नगरपालिका के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण
Spread the love

जिला कलक्टर ने किया केकड़ी नगरपालिका के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण

अजमेर, 30 जून। जिले के केकड़ी नगरपालिका में लगाये जा रहे शहरी सेवा शिविर-2026 का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही राहत एवं छूट का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने कैम्प में पहुंच कर प्रत्येक शाखा से कार्य निस्तारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। पट्टा लेने के लिए आमजन में अधिक प्रचार प्रसार कर सम्बन्धित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलक्टर द्वारा विविध क्षेत्रों के कार्यों में अपेक्षाकृत कमी होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए। राज्य सरकार की मंशा के अनुरुप समाज की अंतिम पंक्ति मे बैठे आमजन को राहत प्रदान करने का कार्य करें। प्रकरणों का यथा संभव मौके पर ही निस्तारण किया जाए। यदि किन्हीं तकनीकी कारणों से प्रकरण तत्समय निस्तारित नहीं हो पाते है तो यथा संभव शीघ्र निस्तारित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर द्वारा आमजन को आवासीय पट्टे, नामान्तरण, अवधि विस्तार, उपविभाजन आदेश आदि के पट्टे वितरित किए गए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने निरीक्षण के दौरान प्री कैम्प गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। सम्बन्धित वार्ड में कैम्प से पहले ही सर्वे कराकर कार्यों को चिह्नित कर लेना चाहिए। इन कार्यों को शिविर अवधि में ही पूर्ण करें। इसी प्रकार फॉलोअप कैम्प का भी आयोजन होना चाहिए। नगरीय कर, आवास योजना, फायर एनओसी, सफाई, स्ट्रीट लाइटें, फेरो कवर एवं पट्टे सम्बन्धी कार्यों की पूर्व तैयारी करके रखें।

इस अवसर पर उपखण्ड़ अधिकारी श्री सुरेश कुमार बलाई सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *