सेवानिवृत्ति पर शिक्षक शिवराज खारोल निवासी कुशायता का हुआ भव्य सम्मान समारोह

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक शिवराज खारोल निवासी कुशायता का हुआ भव्य सम्मान समारोह
Spread the love

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक शिवराज खारोल निवासी कुशायता का हुआ भव्य सम्मान समारोह

हंसराज खारोल, कुशायता |

कुशायता। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के खारोल मोहल्ला निवासी एवं राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, कुंड गेट सावर में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक शिवराज खारोल मंगलवार, 30 जून 2026 को 33 वर्ष की गौरवमयी एवं उत्कृष्ट राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर क्षेत्र में हर्ष एवं सम्मान का माहौल देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवराज खारोल के सम्मान में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान बैण्ड-बाजे, नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर शानदार जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने शिवराज खारोल के 33 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणादायी रही।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शिवराज खारोल को सम्मानित कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनकी सेवाओं को शिक्षा जगत के लिए अविस्मरणीय बताया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *