प्रधानमंत्री मोदी करेंगें 4 जुलाई को 41 किलोमीटर लंबे 13037.66 करोड़ के जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास—जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का होगा आयोजन,नव नियुक्त कार्मिकों को वितरित किए जाएंगे नियुक्ति पत्र,जिले में लगाएंगे 5 लाख पौधे

Spread the love

जयपुर, 2 जुलाई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में 4 जुलाई 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा जिले के पचपदरा से 41 किलोमीटर लम्बे 13037.66 करोड़ के जयपुर मेट्रो द्वितीय फेज के वर्चुअल शिलान्यास का कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का भी आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब चार हजार नवनियुक्त कार्मिकों को पंजीकरण उपरांत नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगें।

जयपुर मेट्रो द्वितीय फेज के वर्चुअल शिलान्यास एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरूवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को व्यापक प्रबंध करने, यातायात संचालन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

उन्होंने प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति, बैकअप जनरेटर, इंटरनेट एवं संचार व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, दिव्यांगजनों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत जिले में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगें।

कार्यक्रम के दौरान  अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा, जयपुर मेट्रो के निदेशक (कंपनी मामलात) एवं कार्यक्रम के सहायक नोडल महेश बुराडिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल मुकुल कविया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *