ग्रामीण सेवा शिविर मंगलवार को ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय में, विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी

ग्रामीण सेवा शिविर मंगलवार को ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय में, विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी
Spread the love

ग्रामीण सेवा शिविर मंगलवार को ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय में, विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। निकटवर्ती ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय पर मंगलवार 7 जूलाई को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी सेवाओं का एक ही स्थान पर निस्तारण किया जाएगा।
ग्राम पंचायत पिपलाज के प्रशासक रिया शक्तावत ग्राम विकास अधिकारी राहुल बैरवा वार्ड पंच छोटू कुमावत उप सरपंच सावरी देवी गुजर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिविर का आयोजन मंगलवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आईटी सेंटर में किया जाएगा।
शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य, श्रम, आयोजना, सहकारिता, शिक्षा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय स्वीकृति, आवासीय पट्टों का वितरण तथा ई-मित्र से संबंधित विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।ग्राम पंचायत पिपलाज
मुख्यालय के
प्रशासक रिया शक्तावत ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *