ग्राम पंचायत घटियाली मुख्यालय पर बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया
ग्राम पंचायत घटियाली मुख्यालय पर बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया
हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार
कुशायता,,,ग्राम पंचायत घटियाली में जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया ! इस शिविर में कार्यवाहक उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद वैष्णव , सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा, प्रशासक प्रतिनिधि कालूराम मीणा, देवकरण बैरवा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच, उपखंड कार्यालय कार्मिक विनोद सैन, ग्राम विकास अधिकारी संजय मीणा, कनिष्ठ सहायक रामदेव भील, राकेश गुर्जर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उक्त शिविर का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी प्रदान करना एवं उन योजना से आम जनों को लाभान्वित करना है ! शिविर में नवाचार के अंतर्गत 85 वर्षीय बुजुर्ग एकल महिला मनभरी रेगर को निशक्तजन होने के कारण समस्त अधिकारियों ने उसके आवास पर जाकर पट्टा प्रदान किया शिविर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए व विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया ! शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आम जन को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी ! शिविर में पट्टा वितरण 22, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 8 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति , प्रधानमंत्री आवास के 5 लाभार्थि को तृतीय किस्त स्थानांतरण एवं 7 लाभार्थी को द्वितीय किस्त स्थानांतरण, पेंशन सत्यापन 4, जन आधार संशोधन 22 , प्रधानमंत्री जनधन खाता अंतर्गत 6 लाभार्थियों के खाते खोले गए ,महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंगला पशु बीमा पॉलिसी 10 , कृषि विभाग द्वारा 35 किसानों को मूंग मिनी किट वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड अंतर्गत 34 वितरण, चिकित्सा विभाग द्वारा 93 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, आयुर्वेद विभाग द्वारा 90 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, विद्युत विभाग अंतर्गत 3 सोलर कनेक्शन आवेदन व इंडेकशन वितरण,परिवहन विभाग द्वारा 2 लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड पंजीकरण, राजस्व खातों का शुद्धिकरण 44, आपसी सहमति एवं बटवारा प्रकरण 5, प्रधानमंत्री किसान योजना पंजीकरण 50, राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण प्रकरण 31 , सीमा ज्ञान पत्थरगढ़ी 7 प्रकरण, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र 30 , सहित विभिन्न कार्य संपादित किए गए !