प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में राजेंद्र सिंह खोजा प्रदेश महासचिव नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में राजेंद्र सिंह खोजा प्रदेश महासचिव नियुक्त
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में राजेंद्र सिंह खोजा प्रदेश महासचिव नियुक्त
अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अजमेर निवासी राजेंद्र सिंह खोजा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
नियुक्ति पर राजेंद्र सिंह खोजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी, चित्तौड़गढ़ प्रभारी छोटूराम मीणा तथा अजमेर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा, उनके उत्थान तथा सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *