सावर में कांग्रेस की बैठक आयोजित आगामी 5 अगस्त को अवैध बजरी खनन सहित अन्य मामलों पर होगा धरना प्रदर्शन । पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा प्रभारी विकास चौधरी के सानिध्य में उपखंड कार्यालय सावर पर होगा धरना प्रदर्शन ।

Spread the love

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

   कुशायता। अजमेर कोटा स्टेट हाईवे के सावर देवली रोड पर स्थित फार्म हाउस पर सावर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक केकडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष एवं केकड़ी पंचायत समिति के पूर्व सरपंच संघ के  अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत  पिपलाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार  पर  विफलताओं का आरोप लगाते हुए आगामी 5 अगस्त को सावर उपखण्ड पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर शर्मा ने कहा कि केकड़ी क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पद के साथ अन्य समस्याओं के चलते क्षेत्र की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। बैठक में अजमेर जिला देहात कांग्रेस महासचिव विश्वजीत सिंह शक्तावत ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। क्षेत्र में विकास के काम नहीं होकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। बैठक में कांग्रेस के केकडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में क्षेत्र के गावों से आए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। बैठक में आगामी 5 अगस्त को पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं अजमेर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष विकास चौधरी के सानिध्य में सावर उपखण्ड मुख्यालय पर अवैध बजरी खनन सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने व रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के मुद्दों पर चर्चा की गई तथा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर पार्टी में और कार्यकर्ता जोड़ने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में मौजूद अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में मंच संचालन कांग्रेस नेता ओमप्रकाश कांसोटिया ने किया गया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *