मॉडल तालाब निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, 500 फीट लंबी नींव खोदकर पत्थर-मिट्टी से भरने, सीमेंट नहीं लगाने और घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने का आरोप
मॉडल तालाब निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, 500 फीट लंबी नींव खोदकर पत्थर-मिट्टी से भरने, सीमेंट नहीं लगाने और घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने का आरोप
••••••••••
अजमेर। ग्रामीण क्षेत्र मे वीबीजीराम जी योजना मे अनिमताओ को लोकपाल सुरेश सिधी ने गंभीरता सै लिया है, जानकारी अनुसार
अजमेर जिले की सरवाड़ पंचायत समिति के ग्राम सरसुण्डा में विकसित भारत (VB-GRAM G) योजना के तहत बनाए जा रहे मॉडल तालाब निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। गांव के निवासी रतन लाल चौधरी ने संभागीय आयुक्त को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि कार्य संख्या 2721001018/WH/112908342782 के तहत मॉडल तालाब निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा 6 जून 2026 को करीब 500 फीट लंबी तथा तीन फीट गहरी नींव खोदी गई। इसके बाद 8 जून को लगभग 250 फीट लंबी नींव को जेसीबी की सहायता से पत्थर और मिट्टी डालकर भर दिया गया तथा आरोप है कि इसमें सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि 9 और 10 जून को इसी नींव के ऊपर करीब दो फीट की चिनाई की गई। वहीं 11 जून को उत्तर दिशा में लगभग 80 फीट नींव भी इसी प्रकार पत्थर और मिट्टी से भरकर समतल कर दी गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौखिक शिकायत के बाद कुछ हिस्से में ऊपर-ऊपर पत्थर निकालकर दोबारा कार्य किया गया, लेकिन दक्षिण दिशा की करीब 250 फीट तथा उत्तर दिशा की लगभग 70 फीट नींव में पहले की तरह पत्थर और मिट्टी ही भरी गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कार्य की शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारियों ने उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग और गुणवत्ता से समझौता किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य विभाग की समिति से कराई जाए।
शिकायत की प्रतिलिपि जिला कलक्टर, संभागीय आयुक्त तथा जिला सतर्कता समिति को भी भेजी गई है।