चन्द्रशेखर आजाद की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 56 यूनिट रक्त संग्रहित

चन्द्रशेखर आजाद की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 56 यूनिट रक्त संग्रहित
Spread the love

चन्द्रशेखर आजाद की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 56 यूनिट रक्त संग्रहित

नसीराबाद (अनिल लोहरे)। महान क्रांतिकारी पंडित चन्द्रशेखर आजाद जी की पुण्य स्मृति में माँ भारती ग्रुप नसीराबाद द्वारा रामचन्द्र जी की धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा। इस दौरान जनाना अस्पताल की टीम भी उपस्थित रही, जिन्होंने रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला।
इस आयोजन में माँ भारती ग्रुप के सदस्य पवन जी ढिल्लीवाल, सुभाष जी सेठी, दशरथ बना, गोर्धन सिंह राठौर, विजय टाक, राकेश प्रजापत, संजय रेसवाल, संजय सेठी, विविध गोयल, पप्पू जी (आरटीओ), सौरभ सेठी, राहुल गुर्जर, राजू बना डेराथू, फैजान हसन, नरेंद्र मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
शिविर में विशेष रूप से नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर की उपस्थिति रही। उन्होंने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज सेवा के इस कार्य की सराहना की और अपना अमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर में उमड़े जनसमर्थन ने यह साबित किया कि नसीराबाद क्षेत्र में सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति लोगों में गहरी जागरूकता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *