राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ श्रमिक हितों के लिए काम कर रहा भारतीय मजदूर संघ- देवनानी

राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ श्रमिक हितों के लिए काम कर रहा भारतीय मजदूर संघ- देवनानी
Spread the love

राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ श्रमिक हितों के लिए काम कर रहा भारतीय मजदूर संघ- देवनानी

भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस

कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष

अजमेर, 27 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ श्रमिक हित में काम करना सबसे बड़ी सेवा है। भारतीय मजदूर संघ पूरे मनोयोग के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय है। संघ ने स्व. श्री दंतोपंत ठेगड़ी के नेतृत्व में श्रमिक हितों और राष्ट्र निर्माण का जो दायित्व लिया था, उसमें वह खरा उतरा है।

भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को केंद्रीय कार्यशाला माखुपुरा में राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर संघ) के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा देव, मां भारती एवं संगठन के संस्थापक परम श्रद्धेय दंतोपंत ठेगड़ी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भारतीय मजदूर संघ के नवीन ध्वजारोहण किया गया। आंगनबाड़ी महासंघ प्रदेश प्रभारी श्री भोलानाथ आचार्य द्वारा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना, उद्देश्य, विचारधारा एवं रीति नीति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने उद्बोदन में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्र के निर्माण मे विशेष योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने क्षेत्र में सेवा भाव से काम करते हुए एक छोटे से संघठन से विश्व के सबसे बड़े संगठन बनने का गौरव प्राप्त किया। भविष्य में भी राष्ट्र को प्रथम रखते हुए उसी सेवाभाव के साथ अपने-अपने विभागों में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

परिवहन फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नयाल ने सभी कर्मचारी साथियों से भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा त्याग, तपस्या और बलिदान को आत्मसात कर राष्ट्रहित, उद्योग हित, श्रमिक हित मे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठापूर्वक एवं समर्पित भाव से करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आह्वान किया कि रोडवेज उद्योग के सर्वांगीण विकास के लिए निगम प्रबंधन द्वारा जो प्रयास किये जा रहे उनमें अपना विशिष्ट योगदान सुनिश्चित किया जाए।

अजमेर संभाग के संगठन मंत्री विनीत जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं कर्मचारी साथियों का आभार अभिनंदन किया एवं भविष्य में एकजुट होकर कार्य करने की भावना पर बल दिया। तत्पश्चात पर्यावरण के विकास हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभाग अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यशाला के मुख्य उत्पादन प्रबंधक पूर्णमल कुमावत, उत्पादन प्रबंधन (टायर) परमवीर सिंह राणावत, जिला मंत्री धर्मेंद्र हिंडुनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सिंह रावत, सेवानिवृत्ति मुख्य प्रबंधक अजमेर महेंद्र सिंह गोठियाना, शाखा सचिव उमेश दत्ता, शाखा अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश आंगनबाड़ी महासंघ की कोषाध्यक्ष कल्पना मिश्रा, महेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र रावत, भागचंद चौधरी, नरेश कुमार शर्मा, अमरचंद पथरिया, देवेंद्र सिंह, श्री राजेश सेन, सहित रोडवेज, विद्युत, आंगनवाड़ी महासंघ के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *