विकसित भारत-जी राम जी योजना एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कल जिला परिषद् मे

विकसित भारत-जी राम जी योजना एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कल जिला परिषद् मे
Spread the love

विकसित भारत-जी राम जी योजना एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कल जिला परिषद् मे


अजमेर। जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (VB-GRAM G) राम प्रकाश (आईएएस) की अध्यक्षता में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में विकसित भारत-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन, कन्वर्जेन्स तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पर्यटन एवं पर्यावरण विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयोजना विभाग, पशुपालन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), जल संसाधन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), कृषि विस्तार विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय (कन्वर्जेन्स), विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की समीक्षा तथा योजनाओं के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *