31 जुलाई को दयानन्द कॉलेज में होगा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय आयोजन, तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

31 जुलाई को दयानन्द कॉलेज में होगा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय आयोजन, तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित
Spread the love

31 जुलाई को दयानन्द कॉलेज में होगा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय आयोजन, तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

अजमेर, 27 जुलाई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (MY Bharat) अजमेर केन्द्र द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को दयानन्द महाविद्यालय, अजमेर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह अभियान युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से माय भारत पोर्टल पर अधिकाधिक पंजीकरण करने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

माय भारत अजमेर के जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दयानन्द महाविद्यालय, अजमेर में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत लोकगीत (समूह), समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, चित्रकला, वाद-विवाद/भाषण, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। यह आयोजन युवाओं को नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने और जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. उन्नति शर्मा, डॉ. भारत भूषण शर्मा, महाराणा प्रताप युवा मंडल के संस्थापक श्री मयंक सिंह नेगी, सदस्य हितेश प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि सभी इच्छुक युवा निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर प्रतियोगिताओं में भाग लें तथा माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य सुनिश्चित करें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *