प्रदेश के राजकीय महिला आईटीआई में प्रवेश जारीअंतिम तिथि गुरूवार तक बढ़ी
प्रदेश के राजकीय महिला आईटीआई में प्रवेश जारी
अंतिम तिथि गुरूवार तक बढ़ी
अजमेर, 28 जुलाई। राजकीय महिला आईटीआई सहित प्रदेश के समस्त आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अब गुरूवार 30 जुलाई तक राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शुल्क माफ है।
संस्थान के सहायक निदेशक शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि अजमेर स्थित महिला संस्थान में रोजगार एवं स्वरोजगारपरक एनसीवीटी व्यवसाय जैसे बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी, स्विंग टेक्नोलॉजी, इंटिरियर डिजाइन एवं डेकोरेशन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इन्फोर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटनेंस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा एससीवीटी व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन संचालित है। प्रशिक्षण प्रभारी श्री महेश चंद्र पंचोली के अनुसार महिलाओं के लिए प्रवेश की न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा की छूट प्रदान की गई है।