गुरू पूर्णिमा पर्व के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
गुरू पूर्णिमा पर्व के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
अजमेर, 28 जुलाई। गुरू पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा गणवेश के लिए छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी कर शैक्षिक गुणवत्ता के लिए मिशन पढ़ो राजस्थान का शुभारंभ किया जाएगा। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों से वर्चुअली संवाद भी किया जाएगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर सभागार में बुधवार 29 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल के अनुसार कार्यक्रम के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।