राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा छात्र सहायता केंद्र का शुभारंभ

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा छात्र सहायता केंद्र का शुभारंभ
Spread the love


राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा छात्र सहायता केंद्र का शुभारंभ
नवप्रवेशी विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय शिक्षण मंडल, चित्तौड़ प्रांत की युवा गतिविधि द्वारा राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ) परिसर में “छात्र सहायता केंद्र” की स्थापना की गई है।
इस सहायता केंद्र के माध्यम से विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश संबंधी जानकारी, दस्तावेज़ सत्यापन, विभागों की जानकारी, परिसर में आवश्यक स्थानों तक मार्गदर्शन तथा अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। यह सेवा कार्य राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एवं भारतीय शिक्षण मंडल, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत अध्यक्ष प्रो. आनंद भालेराव जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी दृष्टिकोण के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में प्रांत सह मंत्री डॉ. जयप्रकाश त्रिपाठी, इकाई अध्यक्ष डॉ. ज्ञान रंजन पंडा, इकाई उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश पाटीदार, इकाई सचिव डॉ. धनेश्वर प्रस्ती, व्यवस्था प्रमुख डॉ. अखिल अग्रवाल, उच्च शिक्षा गतिविधि प्रमुख डॉ. गाथा ठाकर, संपर्क कार्य विभाग प्रमुख डॉ. देबाश्री दास, प्रचार प्रमुख डॉ. सोमनाथ, युवा गतिविधि प्रमुख डॉ. हेमंत जोशी तथा युवा गतिविधि सह प्रमुख रुसम दास का विशेष मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रवेश परामर्श (काउंसलिंग) की संपूर्ण अवधि के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह छात्र सहायता केंद्र सभी तीन-चार दिनों तक निरंतर संचालित रहेगा। इसके लिए युवा गतिविधि के उत्साही कार्यकर्ताओं ने स्वयं को विभिन्न पालियों (शिफ्टों) में विभाजित किया है, जिससे प्रत्येक दिन एवं पूरे समय विद्यार्थियों को सतत सहायता, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।
इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करने में महिला गतिविधि सह प्रमुख सुश्री अंजलि रमोला,अनुसंधान गतिविधि सह प्रमुख श्री त्र्यम्बक बसाक, गुरुकुल शिक्षा गतिविधि टोली सदस्य श्री योगी गौतम मिश्रा, शिक्षक शिक्षा गतिविधि टोली सदस्य श्री अजय चौधरी एवं श्री अविनय राज वर्मा, विश्वविद्यालय कार्य विभाग टोली सदस्य सुश्री पल्लबी रॉय एवं श्री देवेंद्र बैरवा तथा व्यवस्था विभाग टोली सदस्य श्री शिवेंद्र राजपूत, श्री कृष्ण कुमार, श्री अभिषेक कुमावत, मन्मोहन बागड़ी, रामेश्वर चौधरी, लवनीत, पार्थिव सरवैया, एवं सनी का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवा-भाव एवं सामूहिक प्रयासों ने इस चुनौतीपूर्ण दायित्व को सफलतापूर्वक संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय शिक्षण मंडल का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु युवा गतिविधि द्वारा संचालित यह छात्र सहायता केंद्र नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए भारतीय शिक्षण मंडल के सेवा-भाव एवं संगठनात्मक प्रयासों की प्रशंसा की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *