ग्राम पंचायत ई-मित्र संचालक संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर समस्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा

ग्राम पंचायत ई-मित्र संचालक संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर समस्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा
Spread the love

ग्राम पंचायत ई-मित्र संचालक संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर समस्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

कुशायता,,,संपूर्ण राजस्थान में जिला स्तर पर ग्राम पंचायत में कार्यरत ई-मित्र प्लस ऑपरेटर द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा l संघ के द्वारका प्रसाद चंदेल, गुलगांव ने बताया कि राज्य की समस्त ग्राम पंचायत में पिछले 10 वर्ष से बिना किसी मानदेय के कार्य कर रहे हैं साथ ही सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न शिविर में भी ई-मित्र ऑपरेटर द्वारा निशुल्क कार्य किये जा रहे हैं l जिससे संचालकों को रोजी-रोटी का संकट का सामना करना पड़ रहा है और हमारा शोषण हो रहा है l साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर मजबूती के साथ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है l हम सभी ऑपरेटर पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम समस्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे l हमारी सरकार से मांग है कि ई-मित्र प्लस ऑपरेटर को संविदा नियम में लिया जाए, ई-मित्र प्लस ऑपरेटर को मानदेय दिया जाए, ई-मित्र प्लस ऑपरेटर का कमिशन बढ़ाया जाए, ई-मित्र प्लस ऑपरेटर को माईग्रेट होने की स्वतंत्रता दी जाए, जल्दी माईग्रेसन खोला जाए l अगर सरकार 15 अगस्त तक हमारी मांगे नहीं मानी तो प्रदेश स्तरीय आन्दोलन होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी l

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *