बीसलपुर पाइपलाइन के रखरखाव के कारण गुरुवार को कुशायता-सावर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
बीसलपुर पाइपलाइन के रखरखाव के कारण गुरुवार को कुशायता-सावर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)
कुशायता। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को 450 एमएम बीसलपुर पानी की पाइपलाइन (बघेरा से केकड़ी) तथा 1600 एमएम पाइपलाइन (केकड़ी से अजमेर) के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण शटडाउन रहेगा। इसके चलते कुशायता-सावर क्षेत्र से जुड़े सभी गांवों में दिनभर बीसलपुर पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार कुशायता पम्प हाउस से जुड़े गांवों—कुशायता, मोटालाव, कुशायता का झोपड़ा, बिसुदनी, गोरधा, पिपलाज, कीड़वा का झोपड़ा, सोकिया का खेड़ा, गोपालपुरा, चिकलिया, बनेडिया एवं उमेदपुरा—में गुरुवार को बीसलपुर पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पेयजल का भंडारण कर लें तथा विभाग के रखरखाव कार्य में सहयोग करें।