*राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण आलम्पिक खेल* *शुभारम्भ कार्यक्रम चन्द्रवरदाई में आयोजित*

*राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण आलम्पिक खेल*  *शुभारम्भ कार्यक्रम चन्द्रवरदाई में आयोजित*
Spread the love

*राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण आलम्पिक खेल*

*शुभारम्भ कार्यक्रम चन्द्रवरदाई में आयोजित*

अजमेर, एक सितम्बर। राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण आॅलम्पिक खेलों के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को चन्द्रवरदाई नगर खेल मैदान में किया गया।

जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने शपथ दिला कर शुभारम्भ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दो चरणों को पार कर यहां पहुंचे। यह उनकी क्षमता को दर्शाता है। जिले में दोनों चरणों की प्रतियोगिताएं कुशलता के साथ सम्पादित हुई। खिलाड़ियों ने जीत तथा हार दोनों की समान रूप से स्वीकार किया। इस प्रतियोगिता में पीछे रहने वालांे को अगली प्रतियोगिता की पूर्ण मनोयोग से तैयारी करनी चाहिए। इसी से नई जीत की शुरूआत होती है।

जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने दूरदर्शी सोच के साथ राजीव गांधी आॅलम्पिक खेल की शुरूआत की है। इसका नई पीढ़ी पर सकारात्मक प्रभाव पडे़गा। मोबाइल ने बच्चों का खेल से दूर दिया है। यह प्रतियोगिता उन्हें पुनः खेलों से जोडे़गी। प्रतियोगिता के विजेता बच्चे गांव तथा जिले का नाम रोशन करेंगे।

श्री सौरभ बजाड़ ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप महापौर श्री नीरज जैन ने कहा कि बच्चों को खेल के लिए प्रतियोगिता अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध करवा रही है। आज भारत खेलो इण्डिया से लेकर शहरी एवं ग्रामीण आॅलम्पिक खेलों से खेलमय हो गया है।

जिला खेल अधिकारी श्री रामनिवास चैधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ग्रामीण व शहरी मिलाकर 2355 बालक व बालिकाओं प्रतियोगिता में भाग लिया। खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को होंगे। इसमें अजमेर ग्रामीण-पीसंागन एवं किशनगढ-अंराई की टीमंे खेलेगी। शुक्रवार को रस्साकस्सी के फाइनल में पीसांगन ने अरांई को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शुटिंग बाॅल के फाईनल में पीसांगन ने किशनगढ को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पर्यटन विभाग तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का समापन 6 सितम्बर को किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री भंवर सिंह पलाडा, नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री परसाराम, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार जोशी, सहायक निदेशक श्री भागचन्द मण्डावारिया उपस्थित थे।

 

आवाज़ राजस्थान की

विजय  पाराशर

 


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *