अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान ABRSM जिला – अजमेर की बैठक पीएम श्री राउमावि सरवाड़ में सम्पन्न।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान ABRSM जिला – अजमेर की बैठक पीएम श्री राउमावि सरवाड़ में सम्पन्न।
संगठन गीत एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और मंचासिन अतिथियों के स्वागत के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुईं।
खण्ड सरवाड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी दायित्वों कार्यकर्ताओं का का अपर्णा भेंट कर स्वागत किया गया।
अतिरिक्त जिला मंत्री भरत सिंह पंवार द्वारा पिछली जिला साधारण सभा बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का परिचय करवाया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नरूका ने की । बैठक में जिला पालक अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भँवर सिंह राठौड़ एवं प्रदेश सेवा प्रकोष्ठ श्री गोविंद लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की वार्षिक कार्ययोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश, संभाग एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों एवं आयामों के दायित्ववान कार्यकर्ताओं तथा जिले के सभी खंडों के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक में गुरु वंदन कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान तथा संगठन की अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही खंड स्तर पर साधारण सभाओं के आयोजन, सदस्य संपर्क अभियान, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई।संत रविदास जी के 650 वे प्रकाट्य दिवस को खण्ड/संकुल स्तर पर आयोजन करना ।सभी स्तर की शिक्षक समस्याओं का संकलन किया गया संगठन स्तर पर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने जिला कार्यकारिणी में श्री शिवराज चौधरी को जिला संयुक्त मंत्री एवं श्रीमती हेमलता पारीक को महिला संयुक्त मंत्री के पद पर मनोनीत किया ।
पालक अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्भवर सिंह राठौड़ एवं जिला कार्यकारिणी एवं समस्त जिले के खंडों के अध्यक्ष/मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य की उपस्थिति में आगामी 11 वर्षों के लिए जिला सम्मेलन हेतु लॉटरी निकाली गई।
इस वर्ष 2026 का अजमेर जिला सम्मेलन अजमेर ग्रामीण में आयोजित किया जाएगा।
आगामी वर्षों में क्रमबद्ध रूप से 2027 सावर, 2028 अजमेर 2029 अराई,2030 केकड़ी, 2031 किशनगढ़, 2032 सरवाड़, 2033 भिनाय, 2034 पीसांगन, 2035 अजयमेरू एवं 2036 का जिला सम्मेलन नसीराबाद द्वारा आयोजित किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पालक अधिकारी भंवर सिंह राठौड़, सेवा प्रकोष्ठ गोविंद लाल शर्मा, शैक्षिक प्रकोष्ठ सत्यनारायण शर्मा,जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नरूका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप रैगर,महिला उपाध्यक्ष प्रभा पंचोली,प्रदेश प्रधानाचार्य प्रतिनिधि सुरेन्द्र पाल सिंह चौधरी,मिडिया प्रभारी महेंद्र चौधरी समस्त खण्डों के दायित्ववान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।