पंचायत गोरधा मुख्यालय के बस स्टैंण्ड के बालाजी महाराज के मन्दिर परिसर में मीणा समाज विकास संस्थान की मासिक बैठकः सम्मान समारोह आयोजित करने पर हुआ निर्णय, आजीवन सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर
ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के बस स्टैंण्ड के बालाजी महाराज के मन्दिर परिसर में मीणा समाज विकास संस्थान की मासिक बैठकः सम्मान समारोह आयोजित करने पर हुआ निर्णय, आजीवन सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर
हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार
कुशायता,, ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के बस स्टैंड पर बालाजी महाराज के मन्दिर परिसर में रविवार को मीणा समाज विकास संस्थान केकड़ी-सावर की मासिक बैठक रविवार को ग्राम गोरधा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर परिसर में एडवोकेट रामअवतार मीना के सानिध्य में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी दिनों में समाज का सम्मान समारोह आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
बैठक में पिछली बैठक से अब तक का आय-व्यय और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही, संस्थान के आजीवन सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
निर्णय लिया गया कि सावर उपखंड मुख्यालय पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा पिछले दो वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित समाज के कार्मिकों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों (वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य), संस्थान को ₹21,000 का सहयोग देने वाले भामाशाहों तथा संस्थान के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।
सम्मान समारोह में भोजन प्रसादी के लिए कूपन व्यवस्था रहेगी, जिसके तहत प्रति व्यक्ति 100 रुपए का कूपन निर्धारित किया गया है। बैठक में अशोक मीणा को संस्थान के सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के पुर्व सरपंच गंगाराम मीणा गोरधा ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष गोपाल मीणा सावरमल मीणा, सुरेश कुमार मीणा बाबूलाल मीणा और ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के प्रशासक पपीता देवी मीणा के प्रतिनिधि सोहन मीणा ने संस्थान की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। संस्थान की अगली मासिक बैठक 6 सितंबर 2026 को गिरवरपुरा (नापाखेड़ा) में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर संरक्षक छीतर मीणा, उपाध्यक्ष शंकरलाल मीणा, सचिव अशोक कुमार, परमेश्वर मीणा, शिवजीराम मीणा, ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के प्रशासक पपीता देवी मीणा के प्रतिनिधि सोहनलाल मीणा, राजू मीना, ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के पुर्व सरपंच गंगाराम मीणा, नीरप्रकाश मीणा, महावीर मीणा प्रहलाद मीणा प्रमेश्वर मीणा, प्रेम मीणा, गोपाल मीणा, बंटूलाल मीणा, सावरमल मीणा, रामचरण मीणा, यादराम मीणा, शिवराज मीणा और महावीर मीणा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।