अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ( विद्यालय शिक्षा) जिला ब्यावर जिला ब्यावर की जिला बैठक संपन्न200 संकुलों और 400 स्कूलों में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ( विद्यालय शिक्षा) जिला ब्यावर जिला ब्यावर की जिला बैठक संपन्न200 संकुलों और 400 स्कूलों में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

ब्यावर: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ( विद्यालय शिक्षा) जिला ब्यावर जिला ब्यावर की जिला बैठक संपन्न
200 संकुलों और 400 स्कूलों में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान विद्यालय शिक्षा, जिला ब्यावर की जिला बैठक आज आदर्श विद्या मंदिर, ब्यावर में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री एवं पालक कार्यकर्ता श्री रमेश गोयल जी का विशेष सानिध्य रहा।

जिला मंत्री प्रकाश सालवी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस जिला बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई।
*बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं समीक्षा प्रवासी कार्यकर्ता रमेश गोयल ने *गुरु वंदन कार्यक्रम की समीक्षा की । जिले भर में 200 संकुलों एवं 400 स्कूलों में गुरु वंदन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।एक शिक्षक एक वृक्ष अभियान:* यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया गया। लगभग सभी विद्यालयों में पौधारोपण किया गया। बैठक में पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष चौहानआगामी कार्यक्रम:* “हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ”, प्रभावी प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, एवं संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम को मनाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला संगठन मंत्री सुरेश नागोरा, सुरेश सारस्वत, मंगल सिंह मसूदा विजय सिंह रावत नरेंद्र सिंह चौहान मसूदाविष्णु त्रिपाठी, विजयनगर , हेमराज, राजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, मुकेश प्रजापति, मंजुला डांगी, बगदाराम, अशोक कुमार, मुकेश कुमार गुर्जर, रायपुर से नरेंद्र सिंह, बदनोर से मेगा गोयल, हरीश त्रिपाठीप्रवीण कुमार, सहित जिला एवं खंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने एवं प्रदेश के आवाहन पर कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *