आशीष सांड बने भाजपा ब्यावर संगठन जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

आशीष सांड बने भाजपा ब्यावर संगठन जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष
Spread the love

आशीष सांड बने भाजपा ब्यावर संगठन जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

ब्यावर| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार नवगठित संगठन जिलों के कार्यकारी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी
श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा जारी सूची के अनुसार आशीष सांड को भाजपा के ब्यावर संगठन जिले का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की हैं। आशीष सांड को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती दिलाने की अपेक्षा जताई जा रही है। प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची में सलूंबर से चन्द्रशेखर जोशी, कोटपुतली – बहरोड़ से सुरेश सैनी, जयपुर देहात उत्तर से जितेन्द्र शर्मा, ब्यावर से आशीष सांड तथा डीग- कुम्हेर से सतीश बंसल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आशीष साड भाजपा मे काफी सक्रीय है आप पुर्व मे भाजपा मंडल अघ्यक्ष भी रह चुके है

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *