आज प्राचीन गोगा मेड़ी पर होगा गोगादेव छड़ी का मिलन

आज प्राचीन गोगा मेड़ी पर होगा गोगादेव छड़ी का मिलन
Spread the love

नाग पंचमी पर गोगा वीर चौहान के निशान की श्रद्धापूर्वक पूजा

आज प्राचीन गोगा मेड़ी पर होगा गोगादेव छड़ी का मिलन

नसीराबाद(अनिल लोहरे) नाग पंचमी के पावन अवसर पर शहर में गोगा वीर चौहान के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा देखने को मिली। वाल्मीकि समाज द्वारा परंपरागत रूप से गोगाजी का ध्वज उठाकर विधि-विधान से पूजन किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन किया।
इसी क्रम में भगत मनोज करोती, भगत फतेह सिंह चौहान, भगत विक्रम करोती, भगत मनीष लखन आदि ने अपने-अपने निवास स्थानों पर गोगा देव चौहान के निशान की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवारजनों एवं आसपास के श्रद्धालुओं ने भी भाग लेकर मंगल कामनाएं कीं।
धार्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन एवं जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवा पीढ़ी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इसी क्रम में आज प्राचीन गोगा मेड़ी पर गोगादेव की छड़ी का मिलन होगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर शहर में विशेष उत्साह बना हुआ है।
आस्था, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *