गुलाबबाड़ी आरओबी में देरी पर कांग्रेस का धरना, जल्द निर्माण पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

गुलाबबाड़ी आरओबी में देरी पर कांग्रेस का धरना, जल्द निर्माण पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Spread the love

अजमेर। शहर की वर्षों से लंबित गुलाबबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना में हो रही देरी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल पर धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 7-8 वर्षों से परियोजना अधूरी पड़ी है, जिससे आमजन को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरने का नेतृत्व कांग्रेस नेता गोविंद सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने कहा कि गुलाबबाड़ी आरओबी का निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद परियोजना आज तक पूरी नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय में परियोजना पूर्ण करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधूरी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में देरी जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कर जल्द से जल्द गुलाबबाड़ी आरओबी जनता को समर्पित करने की मांग की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *