गुरु वंदन-छात्र वंदन के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन

गुरु वंदन-छात्र वंदन के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन
Spread the love

गुरु वंदन-छात्र वंदन के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन
अजमेर। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, फॉयसागर रोड पर “गुरु वंदन-छात्र वंदन” एवं “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों एवं विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
परिषद के सचिव दीपक चोपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉगर एस.पी. मित्तल ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु के महत्व के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता चंद्रशेखर शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (ADPC) ने गुरु वंदन के महत्व को समझाते हुए कहा कि गुरु हमें जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने गुरु की चार महत्वपूर्ण भूमिकाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु आंखों के माध्यम से हमें सही देखना और सीखना, मुंह के माध्यम से अच्छा बोलना, कानों के माध्यम से अच्छी वाणी ग्रहण करना तथा हाथों के माध्यम से अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को संस्कारों का महत्व बताते हुए माता-पिता के चरण स्पर्श करने, बड़ों का सम्मान एवं आदर करने तथा अतिथियों का सत्कार करने की सीख दी।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष माहेश्वरी ने भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को हरा-भरा बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महिला संगठन दयानंद कॉलोनी, रामनगर की ओर से चार पंखे भेंट किए गए तथा करीब 400 बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया। परिषद की ओर से विद्यालय के 45 गुरुजनों एवं 25 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं तुलसी के पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया।
परिषद के विभोर गर्ग ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए, जबकि संस्कार प्रमुख सुरेश राठी ने गुरु वंदन-छात्र वंदन कार्यक्रम के उद्देश्य एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा सोनी ने सभी अतिथियों, परिषद पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लोकेश सोजतिया, ओम प्रकाश देवानी, विष्णु गोयल, विनोद डीडवानीया, चित्रेश लोढ़ा, डॉ. रजनीश सक्सेना, नीरज कोठारी, अंकुर तिलक गहलोत, संध्या काबरा, श्रीमती उमा काकानी सहित परिषद के अनेक सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *