आरएलपी से एडवोकेट अशोक सिंह रावत होंगे पुष्कर प्रत्याशी

आरएलपी से एडवोकेट अशोक सिंह रावत होंगे पुष्कर प्रत्याशी
Spread the love

पुष्कर (ARK News)। पुष्कर विधानसभा चुनाव इस बार रौचक होने की उम्मीद है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप पार्टी के बाद आरएलपी ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। गत दिनों भाजपा से आरएलपी में शामिल हुए एडवोकेट अशोक सिंह रावत को आरएलपी ने पुष्कर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने बुधवार शाम प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ज्ञात रहे कि अशोक रावत ने भाजपा द्वारा पुष्कर से टिकिट नहीं दिए जाने से नाराज होकर गत दिनों ही आरएलपी का दामन थामा था। सरोवर पूजन आज करेंगे:-आरएलपी के प्रत्याशी अशोक सिंह रावत गुरुवार को पुष्कर पहुंचेंगे। इस मौके पर समर्थकों द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया जाएगा। आरएलपी से टिकिट मिलने के बाद पहली बार गुरुवार की दोपहर 12.15 बजे एडवोकेट अशोक सिंह रावत पुष्कर के चुंगी चौकी पहुचेंगे। जहा समर्थकों द्वारा उनका पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अशोक रावत पुष्कर सरोवर का पूजन करेंगे तत्पश्चात वे ब्रह्मा मंदिर के दर्शन अपनी जीत की कामना करेंगे।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *