शिवप्रकाश गुर्जर ने नसीराबाद नगर पालिका क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क

शिवप्रकाश गुर्जर ने नसीराबाद नगर पालिका क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क
Spread the love


नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वार्ड 17 से राजेश कुमार शर्मा, वार्ड 18 से प्रशांत कुमार मेहरा, वार्ड 19 से ऋतुदुका सोनी, वार्ड 20 से भवती देवी जाट, वार्ड 1 से अमरीन कुरैशी, वार्ड 2 से इस्माइल, वार्ड 4 से रमेश सिंह रावत, वार्ड 5 से शैतान सिंह रावत, वार्ड 6 से गणपत देवासी, वार्ड 7 से बंशीलाल प्रजापत, वार्ड 8 से सोनू कंवर तथा वार्ड 9 से धनराज मेहरा के समर्थन में जनसंपर्क किया गया।
इस दौरान अजय गौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य समर्थक भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *