अजमेर में 36 साल बाद BJP को झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय बने किंगमेकर

अजमेर में 36 साल बाद BJP को झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय बने किंगमेकर
Spread the love

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों ने शहर की सियासत का समीकरण बदल दिया है। करीब 36 साल से नगर निगम में बोर्ड बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस बार बड़ा झटका लगा है। 80 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बढ़त बनाई है, जबकि भाजपा 32 सीटों पर सिमट गई। वहीं 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

नगर निगम में बहुमत के लिए 41 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बहुमत के आंकड़े से दूर हैं। 11 निर्दलीय पार्षद अब बोर्ड गठन में किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। आने वाले दिनों में निर्दलीय पार्षदों का रुख अजमेर नगर निगम की सत्ता की तस्वीर तय कर सकता है।

पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को बड़ा नुकसान

पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 48 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 18 सीटें आई थीं। एक सीट आरएलपी और 13 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। इस बार भाजपा की सीटों में बड़ी गिरावट हुई और कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया।

वार्ड 59 में बड़ा उलटफेर, मेयर की दावेदार हारीं

चुनाव के सबसे चर्चित मुकाबलों में वार्ड 59 का परिणाम रहा। यहां कांग्रेस की बबीता चौहान ने भाजपा की मधु शेखावत को 452 वोटों से हरा दिया। मधु शेखावत को पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी होने के कारण मेयर पद की प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उनकी हार को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वहीं वार्ड 4 में कांग्रेस से भाजपा में आईं मोनिका जैन ने जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय हेमा गहलोत को 705 वोटों से हराया।

80 वार्डों में 360 प्रत्याशी मैदान में

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में कुल 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद कांग्रेस ने 37, भाजपा ने 32 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की।

किस वार्ड में कौन जीता?

वार्डविजेतापार्टीजीत का अंतर
1विनोद डीडवानियाभाजपा1193
2कमल बैरवाकांग्रेस125
3अनामिका शर्माभाजपा954
4मोनिका जैनभाजपा705
5मंजू देवीभाजपा423
6मीनाक्षीभाजपा348
7विवेक रावतभाजपा2420
8कुंदन वैष्णवनिर्दलीय132
9मीनाक्षी प्रताप यादवकांग्रेस153
10हेमलताभाजपा1315
11सूफिया कुरैशीनिर्दलीय273
12रंजना सोनीभाजपा552
13मोहम्मद रिहान खानकांग्रेस941
14अजहर खाननिर्दलीय
15आमाद चिश्तीकांग्रेस996
16तरुणा गोयलभाजपा273
17बलेश गोहिलभाजपा138
18लक्ष्मीकांग्रेस309
19चंद्रशेखर बालोठियाकांग्रेस1019
20राजेश शर्माभाजपा201
21सुनील मोतियानीकांग्रेस583
22गोविंद राजभाजपा
23नीलम सियोताकांग्रेस
24रश्मि हिंगोरानीकांग्रेस1003
25दुर्गाभाजपा81
26सुनील केनकांग्रेस4
27विनोद कुमारनिर्दलीय119
28गायत्रीनिर्दलीय
29हेमलता खत्रीभाजपा
30रितू रावतकांग्रेस
31अंकित गुर्जरभाजपा
32खुशनुमा परवीनकांग्रेस
33मोहम्मद इकरामुद्दीनकांग्रेस
34मंजू शर्माभाजपा
35मोनिकानिर्दलीय
36निहालसिंह शेखावतकांग्रेस
37मदन सिंहनिर्दलीय
38ईश्वर टहलयानीकांग्रेस
39सीमाकांग्रेस
40ज्योति मिश्राभाजपा110
41सुनील सिंहभाजपा
42संदीप माकीजानीभाजपा315
43काजल यादवकांग्रेस303
44पुष्पा राजोरियाकांग्रेस
45ऋषि बंसीवालकांग्रेस98
46हेमंत सांखलाभाजपा
47शशि गरवालकांग्रेस583
48निर्मल कुमारकांग्रेस
49घनश्याम वर्मानिर्दलीय243
50चन्दन सिंहकांग्रेस45
51चंद्रकांत पालीवालकांग्रेस196
52सतीश बैरवाकांग्रेस144
53कैलाश चंद कोमलनिर्दलीय61
54प्रीति माहुरकांग्रेस973
55विनोद असनानीकांग्रेस98
56सुनील गुर्जरनिर्दलीय
57किरण गढ़वालकांग्रेस284
58मनीष सेठीकांग्रेस
59बबीता चौहानकांग्रेस452
60भावना चौहानकांग्रेस649
61मीनाक्षी मीनाकांग्रेस562
62पुष्पा जड़ियाकांग्रेस205
63उदयवीर सिंहभाजपा105
64आशा तुनवालकांग्रेस208
65नौरत गुर्जरकांग्रेस252
66गणेश चंदकांग्रेस983
67नलिनी शर्माभाजपा1930
68अनीश मॉयलभाजपा43
69रश्मि शर्माकांग्रेस211
70उमा पंडितभाजपा
71ऋतु रानीभाजपा282
72अनुश्रीभाजपा347
73गंगाराम सैनीभाजपा762
74रूबी जैननिर्दलीय133
75रमेश सैलानीभाजपा507
76सतीश बंसलभाजपा304
77विकास कुमारभाजपा495
78हामिद खानकांग्रेस331
79कुमार लालवानीभाजपा422
80काश्यपी सांखलाभाजपा

65.48 प्रतिशत हुआ मतदान

अजमेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता थे। इनमें से 2 लाख 86 हजार 823 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल मतदान प्रतिशत 65.48 प्रतिशत रहा।

प्रत्याशी बाड़ेबंदी में, एजेंटों ने संभाली मतगणना की जिम्मेदारी

मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में रखा था। बाड़ेबंदी में मौजूद प्रत्याशी मतगणना केंद्र पर नहीं पहुंचे। उनकी ओर से नियुक्त एजेंटों ने मतगणना स्थल पर मौजूद रहकर परिणाम की जानकारी ली।

मतगणना केंद्र में सुरक्षा और नियमों के तहत कैमरे वाला मोबाइल फोन ले जाने तथा वीडियोग्राफी पर भी रोक रही।

अब निर्दलीयों पर नजर

अजमेर नगर निगम में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद अब सबसे ज्यादा नजर 11 निर्दलीय पार्षदों पर है। कांग्रेस 37 सीटों के साथ बहुमत से चार सीट दूर है, जबकि भाजपा 32 सीटों के साथ नौ सीट पीछे है। ऐसे में बोर्ड गठन के लिए निर्दलीयों का समर्थन निर्णायक साबित हो सकता है।

अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि सबसे बड़ी पार्टी कौन बनी, बल्कि यह है कि 11 निर्दलीय पार्षद किसके साथ जाते हैं। अजमेर नगर निगम की अगली सत्ता का रास्ता इन्हीं पार्षदों के रुख से तय होने की संभावना है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *