आजादी के बाद पहली बार पुष्कर से कैबिनेट मंत्री* *किसान का बेटा मंडल अध्यक्ष, फिर विधायक,संसदीय सचिव, अब कैबिनेट मंत्री बना* *संघ और संगठन में सक्रियता का लाभ मिला सुरेश सिंह रावत को* *पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार है विधायक* आवाज़ राजस्थान की

आजादी के बाद पहली बार पुष्कर से कैबिनेट मंत्री*  *किसान का बेटा मंडल अध्यक्ष, फिर विधायक,संसदीय सचिव, अब कैबिनेट मंत्री बना*  *संघ और संगठन में सक्रियता का लाभ मिला सुरेश सिंह रावत को*  *पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार है विधायक*  आवाज़ राजस्थान की
Spread the love

*आजादी के बाद पहली बार पुष्कर से कैबिनेट मंत्री*

*किसान का बेटा मंडल अध्यक्ष, फिर विधायक,संसदीय सचिव, अब कैबिनेट मंत्री बना*

*संघ और संगठन में सक्रियता का लाभ मिला सुरेश सिंह रावत को*

*पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार है विधायक*

आवाज़ राजस्थान की
————
तीर्थ गुरु पुष्कर तीर्थ से विधायक निर्वाचित हुएं सुरेश सिंह रावत को कैबिनेट में जगह दी गई है सुरेश सिंह रावत पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई विधायक कैबिनेट में मंत्री बना है इससे पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रभा मिश्रा नसीम अख्तर तथा भाजपा सरकार में रमजान खान राज्य मंत्री रह चुके हैं सुरेश सिंह रावत भी पिछली भाजपा सरकार में संसदीय सचिव रहे हैं
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर जीत की तिकड़ी बनाने वाले भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में हुई ताजपोशी के मूल में उनकी संघ और भाजपा संगठन में बीते दो दशक की सक्रियता जुड़ी है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े सुरेश सिंह रावत
का जन्म 06 -05 1983 को छोटे से गांव मुहामी में किसान सुरज सिंह रावत के घर पर हुआ सुरेश सिंह रावत ने विद्यार्थी जीवन में ही भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को अपनाते हुए भाजपा विचारधारा के अनुरूप कार्य करना शुरू किया शिक्षा के दौरान वह जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर के पद पर रहे इसके पश्चात उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2008 से की वह सबसे पहले भाजपा श्रीनगर मंडल के अध्यक्ष बने इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा
भाजपा संगठन में वह प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय स्काउट एंड गाइड राजस्थान के दायित्व का निर्वहन किया सुरेश सिंह रावत वर्तमान में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भी है
सुरेश सिंह रावत ने पहली बार पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव लडा तथा विधायक निर्वाचित हुए उन्हें उस समय भाजपा सरकार ने संसदीय सचिव बनाया इस के पश्चात वर्ष 2018 में रावत पुनः पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए तथा इस बार लागातार तीसरी बार वर्ष 2023 में चुनाव जीत कर न केवल विधायक बने बल्कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई विधायक जीत कर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बना है


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *