शाहपुरा जिला चिकित्सालय में शुरू हुई वृद्धावस्था विशेषज्ञ इकाई, सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण

शाहपुरा जिला चिकित्सालय में शुरू हुई वृद्धावस्था विशेषज्ञ इकाई, सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण
Spread the love

सीएमएचओ ने रामाश्रय वार्ड का किया औचक निरीक्षण।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
स्टापकर्मियों को दिए खास निर्देश।
शाहपुरा जिला चिकित्सालय में शुरू हुई वृद्धावस्था विशेषज्ञ इकाई।
शाहपुरा-देव कृष्ण राज पाराशर,8मई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ घनश्याम चावला ने बुधवार को शाहपुरा जिला चिकित्सालय के रामाश्रय वार्ड का औचक निरीक्षण किया। वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वार्ड में भर्ती बुजुर्ग रोगियों के हालात जानते हुए सरकार द्वारा दी जारही सुविधाओं के बारे में भर्ती रोगियों से फीडबैक लिया।

क्या है रामाश्रय योजना:– सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार करते हुए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में 60 वर्ष के अधिक आयु के बुजुर्ग मरीजों को भर्ती करने के लिए जिरियाट्रिक वार्ड एवं जिरियाट्रिक क्लिनिक (वृद्धावस्था विशेषज्ञ इकाई) शुरू किए जा रहे है। इन वार्डों को रामाश्रय नाम से जाना जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग मरीजों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए राज्य के सभी जिला चिकित्सालयो में बुजुर्ग मरीजों के इलाज की विशेष व्यवस्थाएं की है जिससे मरीज को सम्मान पूर्ण तरीके से इलाज मिल सके इसके लिए राज्य के सभी जिला चिकित्सालयो में विशेष वार्ड बनाए गए है। इन वार्डो का नाम रामाश्रय रखा गया है चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील पहल कर सभी जिला अस्पतालों में वृद्धावस्था विशेषज्ञ इकाई (जिरियाट्रिक वार्ड एवं जिरियाट्रिक क्लिनिक) बनाए हैं। इसी प्रोजेक्ट के तहत शाहपुरा जिला अस्पताल में भी 10 बेड का जिरियाट्रिक वार्ड तैयार किये गए। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि ओपीडी के दौरान दिखाने आने बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता दी जाए। इन रामाश्रय में बुजुर्गों के उपचार एवं देखभाल की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इन वार्डों में 10 फाउलर बेड होंगे। इनमें 5 महिला और 5 बेड पुरुषों के लिए आरक्षित किए हैं। वार्ड में हर बेड पर ऑक्सीजन पॉइंट उपलब्ध है। वार्ड में ही व्हील चेयर, ट्रॉली, मेडिसिन कैबिनेट पर्दे, ठंडा पानी, हवा की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है। इस वार्ड के लिए अलग से 8 कार्मिकों का स्टाफ भी लगाया गया है। वार्ड में महिला एवं पुरूष रोगियों के लिए अलग-अलग शौचालय हैं। प्रत्येक वार्ड में रामाश्रय से संबंधित आईएसी लगायी गयी है। रामाश्रय वार्ड में भर्ती होने वाले बीमार और घायल बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर भी नियमित सेवाएं दे रहे है।
निरीक्षण के दौरान डॉ हिरापाल मीणा, नर्सिंग अधीक्षक अशोक चौधरी, उत्सव सोमाणी, सौरभ जोशी, आदि उपस्थित नर्सिंग स्टापकर्मी को दिशा निर्देश दिए।


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *