निंबाहेड़ा में ग्रामिणों ने नेजा निकाला।





माता को करवाया जल विहार।
ज्वारों का जल में किया विसर्जन।
शाहपुरा, 13 अक्टूम्बर। निंबाहेड़ा में रविवार को ग्रामीणों ने माताजी मंदिर से मातारानी का नेजा की शोभायात्रा निकाली। जानकारी के अनुसार नवरात्र की पूर्णाहुति पर ग्रामीणों ने रविवार सायं को विधि विधान से ढोल नगाड़ों, पुराने वाद्ययंत्रों चंग, अल्गोछे बजाते हुए माताजी का पारंपरिक नेजा की शोभायात्रा निकाली। हर गली मोहल्ले से गुजरे नेजा का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए धूप ध्यान कर माता से अपने परिवार की सुख, स्मृद्धि की कामना करते हुए गांव व राष्ट्र के खुशहाली की कामना की। साथ ही अपने पालतु पशुओं के स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा।
वाद्ययंत्रों की लोक धुनों पर ग्रामीण लोकगीत गाते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे। सूर्यास्त से पूर्व सरोवर पहुंच कर ग्रामीणों ने शोभायात्रा में निकाले गए माता के नेजा को जल विहार करवाया। घरों में नवरात्री में बोए गए ज्वारों को छोटी छोटी बालिकाए अपने सिर पर रखकर सरोवर के जल में विसर्जित किया। इस दौरान माता के भाव में माता रानी ने वर्षभर अच्छा मौसम रहने सुख व समृद्धि की भविष्यवाणी करते हुए प्राकृतिक आपदाओं से सजक रहने का सार्वजनिक आव्हान किया।
रविवार को तहसील क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाको में ग्रामीणों ने यह पारंपरिक त्यौहार श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया इस मौके पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह माहौल था।