मोलकिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव 14 फरवरी को आयोजित होंगे।
मोलकिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव 14 फरवरी को आयोजित होंगे।
। केकड़ी पंचायत समिति की मोलकिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव 14 फरवरी को आयोजित होंगे। प्रत्याशी 5 फरवरी को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक नामाकंन दाखिल किए जाएंगे। 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से की जांच होगी वहीं दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की सूची व चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 14 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। ज्ञात रहे कि मोलकिया सरपंच धनराज जाट के निधन से पद रिक्त चल रहा है।