पुष्कर क्षेत्र के लाल मंत्री रावत राज्य के नगर निकायों के पुनर्गठन को हरी झंडी देने वाली समिति में बने सदस्य

पुष्कर क्षेत्र के लाल मंत्री रावत राज्य के नगर निकायों के पुनर्गठन को हरी झंडी देने वाली समिति में बने सदस्य
Spread the love

अजमेर / जयपुर | जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बने नगर निकाय पुनर्गठन समिति सदस्य, पुष्कर क्षेत्र के गौरव में जोड़ रहे नित नए अध्याय

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार, राज्य में नगर निकायों के पुनर्गठन/पुनर्संरचना हेतु प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के लिए गठित मंत्रिपरिषद उप समिति की बैठक का आयोजन 20 मार्च 2025 को विधानसभा सचिवालय स्थित कक्ष संख्या 212 में अपराह्न 01:15 बजे किया जाएगा।

इस समिति में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सदस्य के रूप में सम्मिलित किए गए। समिति में अन्य सदस्यगण निम्नलिखित हैं:

  • राजेंद्र यादव, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री
  • गोविंद कुमार, सहकारिता मंत्री
  • झावर सिंह खटीक, नगरीय विकास मंत्री (संयोजक)
  • प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग (सदस्य सचिव)

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि बैठक में राज्य के नगर निकायों के पुनर्गठन और पुनर्संरचना के संबंध में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस संदर्भ में नगर निकायों के विकास, प्रशासनिक सुगमता और नागरिक सुविधाओं के मद्देनजर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। नगरीय विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निगमों की पुनर्संरचना अत्यंत आवश्यक है।

स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार, संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *