पुष्कर में सड़कों के विकास को नई दिशा, मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देश से सड़कों का निर्माण प्रारंभ

पुष्कर में सड़कों के विकास को नई दिशा, मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देश से सड़कों का निर्माण प्रारंभ
Spread the love

अजमेर। पुष्कर नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए, केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न 6 सड़के क्रमशः

  1. अजमेर पुष्कर मुख्य सड़क से लाला इन्टरनेशनल के घर तक 18.20 लाख
  2. पूरन कुण्ड से खण्डेलवाल धर्मशाला वाया माली मंदिर 32.60 लाख
  3. मुरलीपीपली से गुर्जर मंदिर वाया जाट धर्मशाला गेट 64.90 लाख
  4. झूला पैलेस से न्यायपथ 38.20 लाख
  5. हाउस ऑफ दुर्गा देवी से हाउस ऑफ महेश नारायण 17.70 लाख
  6. क्लिनिक डॉ. ब्रह्मानन्द से मालियों का चौक वाया सावित्री मौहल्ला 28.40 लाख


के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।

निर्माण कार्य के अंतर्गत गुजर भवन से लेकर मुरली पीपली तक सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज मंत्री रावत के निर्देशानुसार निवर्तमान सभापति कमल पाठक द्वारा भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

मंत्री सुरेश सिंह रावत का उद्देश्य क्षेत्र में मजबूत और उच्च गुणवत्ता की सड़कों का निर्माण कर नागरिकों को आधुनिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है। उनके प्रयासों से इन सड़कों के निर्माण प्रारंभ होने से स्थानीय जनता में हर्ष की लहर है। मंत्री श्री रावत के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप पुष्कर को निरंतर विकास की राह पर अग्रसर किया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मंत्री सुरेश सिंह रावत का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आगे भी उनके मार्गदर्शन में नगर परिषद क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य होते रहेंगे। रावत के अथक प्रयासों से पुष्कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *