हाई कोर्ट की रोक से पंचायत पुनर्गठन अटका, 130 समिति व हजारों पंचायतों की घोषणा रुकी
जयपुर। पंचायतों के पुनर्गठन की घोषणा को लेकर हाईकोर्ट जोधपुर ने रोक लगा दी है। ऐसा होने के कारण प्रदेश में 130 पंचायत समिति और करीब तीन हजार पंचायतों की घोषणा का काम अटक गया है। दरअसल 4 जून तक पंचायत, पंचायत समितियों और नई जिला परिषदों का अनुमोदन होना था। ऐसे में हाईकोर्ट ने 7 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख दी है। पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार करने की आखिरी तारीख पहले 30 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 6 अप्रैल किया था। पहले 18 फरवरी से बढ़ाकर 25 मार्च किया व बाद में तारीख को 30 मार्च तक के लिए बढ़ाया था।
हाई कोर्ट ने ये कमियां गिनाई
• दलील है कि पंचायतों के पुनर्गठन में राज्य सरकार की ओर से 10 जनवरी को जारी निर्देशों की गंभीर अवहेलना की गई है। मनमर्जी की गई है।
- प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है। ऐसे भी प्रस्ताव हैं, जहां पंचायत भवन के लिए उपयुक्त भूमि तक उपलब्ध नहीं है।
- • विकसित और अधिक जनसंख्या वाले गांवों की अनदेखी कर ऐसे स्थानों को मुख्यालय बनाया जा रहा है, जहां आधारभूत सुविधाओं का अभाव है।