ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम

ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम
Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को होंगे कार्यक्रम
अजमेर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रदेश में प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को कई कार्यक्रम आयोजित करेगा।
केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार गांवों को प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूक और मुक्त करने के लिए ग्रामीणों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने
के आदेश दिए हैं। उसी को देखते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. जोगाराम ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टर एवं जिला परिषद के सीईओ को विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थानों, सरकारी एजेंसियों, औद्योगिक संस्थाओं, सामाजिक नागरिक संगठनों सहित एनजीओ के साथ समन्वय रखते हुए सामुदायिक शिक्षा और सहभागिता, व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से बायोडिग्रेडेबल वैकल्पिक सामग्रियों को प्रोत्साहन देते हुए प्रतिदिन बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
ये किया जाएगा
प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में आमुखीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला, एकल उपयोग प्लास्टिक सहित प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग और उत्पादन कम करना, प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, निपटान और पुनर्श्वय के माध्यम से एकल उपयोग प्लास्टिक सहित प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन एवं एकल उपयोग प्लास्टिक को कम करने के लिए विकल्पों को प्रोत्साहन देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *