जिला लोकपाल सुरेश सिंधी को 2 साल का सेवा विस्तार

जिला लोकपाल सुरेश सिंधी को 2 साल का सेवा विस्तार
Spread the love

Ajmer | अजमेर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तहत सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शिता समिति ने 15 जिलों के लोकपालों की सेवा अवधि में विस्तार किया है। अजमेर जिले के लोकपाल सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सुरेश सिंधी को भी सेवा विस्तार दिया गया है। उनका 2 वर्ष का कार्यकाल 20 अप्रैल को पूरा हो गया था। लोकपाल का कार्यकाल 4 वर्ष रहेंगा। वहीं कलेक्टर एवं नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक लोकबंधु ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सदस्यता अवधि के 3 वर्ष के लिए सुरेश सिंधी को वार्डन सेवा के चीफ वार्डन पद पर मनोनीत किया है। वे स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण ड्यूटी तैनाती कार्यालय में सहयोग विभागीय आदेशों की पालना वार्डन सेवा के सभी अधीनस्थ पदों पर योग्य स्वयंसेवकों का मनोनयन करवा कर सेवा के सुचारू संचालन में सहयोग देंगे। यह पद अवैतनिक है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *