अजमेर के कृर्षि विभाग के अधिकारियों ने पंचायत क्षेत्र मे मारा छापा ,नकली खाद की खेप पकडी
अजमेर । जिले की श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत लवेरा में कृषि अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुए नकली उर्वरक की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। अभी कुछ दिनों पूर्व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने किशनगढ़ क्षेत्र के सिलोरा, उदयपुर कला व टिकावड़ा में बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली खाद का बड़ा जखीरा पकड़ा था। इसके तहत उद्यान अजमेर से उपनिदेशक केपी सिंह, उद्यान अजमेर से कृषि अधिकारी डॉ दिनेशचंद्र शर्मा, आत्मा अजमेर से उप परियोजना निदेशक कैलाशचंद्र शर्मा, श्रीनगर के सहायक कृषि अधिकारी अभयराज दुलारा उर्वरक फर्म पर लवेरा पहुंचे। वहां फर्म प्रतिनिधि के तौर पर प्लांट सुपरवाइजर कंवरीलाल भांभू मिला। फर्म आदित्य आर्गेनिक फर्टिलाइजेज द्वारा लीज पर दिए गए गोदाम में संचालित की जा रही थी। गोदाम की जांच करने पर पता चला कि फैक्ट्री के विनिर्माण गोदाम में एनेक्सर 1 अनुसार सागरिका सीड्स फोर्टीफाइड ग्रेन्यूल्स 610 एमटी, सागरिका नेचुरल सीड एक्सट्रेक्ट
30220 लीटर एवं मिनरल ग्रेन्यूल्स 35 एमटी अवैध रूप से भंडारित पाए गए। जो उर्वरक के बैग बॉटल्स मिले उन पर किसी तरह से सूचना भी अंकित नहीं पाई गई। कंवरीलाल फर्म के स्टॉक रजिस्टर, भंडारण संबंधित दस्तावेज के साथ गोदाम का लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं करवा सका। उपलब्ध स्टॉक से ही पांच नमूने विश्लेषण हेतु आहरित किए गए। उक्त उर्वरकों का बिना वैद्य अनुज्ञापत्र के संचालित करने पर जब्त करने की कार्यवाही की। पुलिस ने विभाग के अधिकारी कमल प्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर उक्त फर्म के मार्केटिंग मैनेजर मोहित शर्मा व प्लांट सुपरवाइजर कंवरीलाल भांभू के खिलाफ नकली उर्वरकों का भंडारण करने के साथ विक्रय करने के आरोप में धारा 318 (4), 61(2), ई सी एक्ट की धारा 3/7 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7,8,19 व 35 के मे मुकदमा दर्ज कर श्रीनगर थानाप्रभारी जसवंत सिंह ने अनुसंधान की कार्यवाही प्रारंभ की।