मत्स्य विभाग के राजस्व आय में बढ़ोतरी के लिए प्रदेश में प्रमुख जलाशयों में मछली पालन के टेंडर किए जाएंगे।
मत्स्य विभाग के राजस्व आय में बढ़ोतरी के लिए प्रदेश में प्रमुख जलाशयों में मछली पालन के टेंडर किए जाएंगे।
जयपुर। मत्स्य एवं गृह विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने बताया कि मत्स्य विभाग के राजस्व आय में बढ़ोतरी के लिए प्रदेश में प्रमुख जलाशयों में मछली पालन के टेंडर किए जाएंगे।
शासन सचिवालय में जल संसाधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ कुमार
आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए बेढ़म ने बताया कि तीन सौ हेक्टेयर तक के जलाशयों के मत्स्य ठेकों से प्राप्त आय के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं होने से जिला परिषदों एवं पंचायत समिति स्तर पर मत्स्य ठेके की प्रक्रिया जारी रखने में असमंजस
की स्थिति बन गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर मत्स्य ठेके की प्रक्रिया रोक दिए जाने से इसमें विलंब एवं राजस्व प्राप्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की भी संभावना है। अब इन जलाशयों में मत्स्य पालन के अधिकार के विषय में स्थिति स्पष्ट करते हुए इनके ठेके पुनः मत्स्य विभाग के माध्यम से कराए जाने के निर्देश मंत्री बेढ़म ने दिए।
उन्होंने मत्स्य विभाग की शासन सचिव को जल संसाधन एवं पंचायती राज विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे इस पर शीघ्र उचित निर्णय लेकर जलाशयों के मत्स्य ठेके की प्रक्रिया समय पर संपादित की जा सके।