अजमेर जिले में वर्षा, ओर बांधो में पानी की स्थिति
अजमेर जिले में वर्षा, ओर बांधो में पानी की स्थिति
अजमेर, 21 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर में 576, बुढ़ा पुष्कर में 478, गोविन्दगढ़ में 257, पुष्कर में 431, नसीराबाद में 818, पीसांगन में 351, मांगलियावास में 322, गेगल में 200, रूपनगढ़ में 344, किशनगढ़ में 374, श्रीनगर में 308, बान्दरसिन्दरी में 317, अरांई में 470, सरवाड़ तहसील में 429, सरवाड़ पुलिस थाना में 472, गोयला में 582, केकड़ी में 468, सावर में 321 तथा भिनाय में 469 मिली मीटर पानी बरसा है। जिले में अब तक 420.38 एमएम औसत वर्षा हुई है। गत वर्ष की तुलना में अब तक 57.03 प्रतिशत वर्षा अधिक रिकार्ड की गई है।
अजमेर जिले के बांधों में पानी की स्थिति
जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर के लसाड़िया बांध में 3.43 मीटर (ओवरफ्लो), रामसर में 11 फीट (ओवरफ्लो), मदन सरोवर धानवा में 12 फीट (ऑवरफॉलो), बिसुन्दनी बांध मेें 3.27 मीटर (ओवरफ्लो), आनासागर में 13 फीट (ओवरफ्लो) तथा ताज सरोवर अरनिया में 13 फीट 3 इंच पानी भरा है।
इसी प्रकार पारा प्रथम में 10 फीट 6 इंच (ओवरफ्लो), लोरडी सागर में 5 फीट 2 इंच, पारा द्वितीय में 8 फीट (ओवरफ्लो), फायसागर में 26 फीट 9 इंच (ओवरफ्लो), नाहर सागर पीपलाज में 2.95 मीटर तथा शिवसागर न्यारा में 16 फीट 6 इंच पानी भरा है।