अजमेर जिले मे कल एक साथ 2 लाख पौधारोपण किए जाएंगे
आवाज राजस्थान की , अजमेर | जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश ने वी सी के माध्यम से की समिक्षा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केकडी मे करेगे पौधारोपण हरियालो राजस्थान के तहत कल अजमेर जिले मे एक साथ 2 लाख पौधारोपण किये जाएंगे सघन पौधारोपण अभियान को लेकर अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने की तैयारीयां शूरू कर दी है जिला परिषद सीईओ रामप्रकाश ने आज जिले की सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों के साथ विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम पौधारोपण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए पंचायत वार लक्ष्य दिये सीईओ रामप्रकाश ने बताया की सभी ग्राम पंचायतों मे पौधारोपण किया जाएगा इस हेतु प्रति पंचायत समिति को 5000 पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है कल जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी तथा जागरूक ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा ,जिले मे कल नीम ,बड ,पीपल ,शिशम सहित छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा