जिला प्रमुख की अध्यक्षता में हस्तानान्तरित विभाग एवं विकास अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित

जिला प्रमुख की अध्यक्षता में हस्तानान्तरित विभाग एवं विकास अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित
Spread the love

अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम हस्तानान्तरित विभाग के अजमेर एवं ब्यावर के जिला स्तरीय अधिकारिायों की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याकणकारी योजनाओं की प्रगति व वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यांे की प्राप्ति के संबंध में योजनावार जानकारी प्रदान की गई। जिला प्रमुख द्वारा मुख्यतः जनता को प्रत्यक्ष प्रदान करने वाली योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व गम्भीर बीमारियों की निर्धारित जांचे समय बद्ध तरीके से करने, गम्भीर रोगों के मरीजों को तत्काल राहत प्रदान करने, षिक्षा विभाग को जर्जर व मरम्मत योग्य विद्यालयों की सूची को शीघ्र तैयार करने, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग को पेंषन, पालनहार व बालक-बालिको की छात्रवृति संबंधी समस्त आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने, महिला एवं बाल विकास विभाग को मरम्मत योग्य आगनवाडी केन्द्रों की सूची जिला परिषद पर प्रेषित करने ताकि उनकी मरम्मत कराई जा सके, कृषि विभाग को योजनाओं का लाभ ग्रामीणजन तक पहुचे को सुनिष्चित करने के निर्देष प्रदान किये।
जिला प्रमुख द्वारा समस्त अधिकारियों को समय-समय पर उनके कार्यालय व अधीनस्थ कार्यालयों के निरीक्षण कर योजनाओं के लाभ को शत-प्रतिषत ग्रामीण स्तर पर अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचानें के निर्देष प्रदान किये।
जिला प्रमुख द्वारा समस्त विकास अधिकारिगण एवं सहायक अभियन्तागण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में जिला प्रमुख द्वारा विकास अधिकारियों को प्रशासनिक स्वीकृति जारी कार्यो की तकनीकी स्वीकृति आगामी सात दिवस में प्रस्तुत करने, जिन कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है उन्हे तत्काल प्रारम्भ करने ऐसे कार्य जिनकी वित्तीय स्वीकृति जारी होने के उपरान्त काफी समय से अप्रारम्भ है संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को सीसीए नियमों के तहत कार्यवाही करने के निर्देष प्रदान किये गये।जिला प्रमुख द्वारा समस्त विकास अधिकारियांे को पन्द्रहवे वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग की ग्राम पंचायत व पंचायत समितियों की अवषेष राशि से विकास कार्यो को स्वीकृत करने के निर्देष प्रदान किये ताकि सरकार द्वारा हस्तानान्तरित राषि का उपयोग समय रहते जनकल्याण के कार्यो में किया जा सकें।
जिला प्रमुख द्वारा समस्त अधिकारियों को एक परिवार के रूप में कार्य कर समायोजित कार्य कर जिला परिषद अजमेर को सभी योजनाओं में प्रथम रखने के निर्देष प्रदान किये। जिला प्रमुख द्वारा समस्त अधिकारिगण को ग्राीमणजन की प्रत्येक समस्या का तत्काल निस्तारण करने व भगवान द्वारा दिये गये पद का उपयोग जनता के लिए लाभप्रद कार्यो में किये जाने के निर्देष प्रदान किये साथ ही जिला परिषद साथ ही जनसुनवाई प्राप्त परिवेदनाओं को आगामी दस दिवस में निस्तारित करने के निर्देश दिए

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *